Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड पर राशन दुकान में बड़ी चोरी, नकदी समेत 30 हजार का सामान ले उड़े चोर

  • देर रात ताला तोड़कर वारदात, बढ़ती चोरी से व्यवसायियों में दहशत
  • रात की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग तेज

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड प्रवेश पथ स्थित एक राशन दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 30 हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान मालिक विकास गुप्ता अपनी दुकान पहुंचे, तो ताला टूटा देख वे हैरान रह गए। दुकान के भीतर प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है और कैश काउंटर खुला हुआ है। चोरी की इस घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है।

इसे भी पढ़ें : Muri : एक ही रात पांच दुकानों के ताले टूटे, चोरों का बेखौफ आतंक

दुकान मालिक विकास गुप्ता ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं, जो उन्होंने अपने महाजन को भुगतान करने के लिए सुरक्षित रखे थे। इसके अलावा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के राशन पैकेट, साबुन, तेल और अन्य आवश्यक उपभोक्ता सामग्री भी गायब है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरी योजना के तहत केवल कैश काउंटर और कीमती सामान को ही निशाना बनाया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात में शामिल लोगों को दुकान और उसके संचालन की पूर्व जानकारी थी। इस घटना ने छोटे व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : बहुभाषीय साहित्य का संगम : हरिणा आश्रम में साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने फिंगरप्रिंट लेने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिमना रोड प्रवेश पथ पर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय व्यवसायियों में भय व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time