बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की ग्राम पंचायत पाथरी में शनिवार को ‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत विशाल कैंप आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आसानी से उपलब्ध कराना था।
कैंप में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड सेवाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, कृषि ऋण और मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए।
कैंप में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। कर्मचारियों ने योजनाओं की जानकारी दी, फॉर्म भरने में मदद की और लंबित समस्याओं का तुरंत समाधान किया।
ग्राम पंचायत के मुखिया तड़ित मुंडा और उप-मुखिया अभिजीत जाना ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, पंचायत सदस्य तारकेश्वर घोष, शंभु नायक, सरस्वती नायक सहित कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे और व्यवस्था में सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें :




















































