Jamshedpur : चांडिल में कोल्हान कांग्रेस समागम में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुई. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने तैयारी समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आह्वान पर अगामी 1 मार्च को चांडिल प्रखण्ड के बाडामटांड, चावलीबासा में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस समागम का वृहत आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हजारों कार्यकर्तागण शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : जसीडीह में इंटक ने रेल मंत्री का पुतला दहन किया

सेवादल के पदाधिकारीगण होंगे ड्रेस कोड में शामिल 

सेवादल के पदाधिकारीगण को ड्रेस कोड में शामिल होना है. जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल अपने नेता प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सुबोध कांत सहाय का स्वागत प्रोटोकॉल के तहत सम्मान करेगी तथा नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी को कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आने के लिए आमंत्रित करेगी. जिला कांग्रेस कमिटी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले एवं निष्क्रिय पदाधिकारीगण को जल्द ही पदमुक्त किया जाएगा. तैयारी समिति की बैठक में अगामी 9 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित होगा. जिसमें सभी कांग्रेस नेतागण पदाधिकारीगण शामिल होंगे। एक मार्च को चांडिल चावलीबासा में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस समागम में शामिल होने के लिए सभी नेतागण सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में एकत्र हो कर चांडिल के लिए प्रस्थान करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क के पास लोन रिकवरी करने आए युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक धराया

 

बैठक में ये शामिल हुए

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ल, सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, अंसार खान, मनोज उपाध्याय, अंकुश बनर्जी, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, किशनलाल महतो, बलराम महतो, राजकुमार वर्मा, जयराम हाॅसदा, रीता शर्मा, आशीष ठाकुर, धर्मा राव, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, राजा, ओझा, दुर्गा प्रसाद, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, लखिंदर करुवा, रंजीत सिंह, रंजीत झा, कुमार गौरव, इंतिखाब वास्ती, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, मो सगीर, अमित श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, राजीव मिश्रा, गुरूपदो गोराई, सुशील घोष शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया.

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time