बहरागोड़ा : विद्यालय चारदीवारी निर्माण में फ्लाई ऐश ईट का उपयोग करने से ग्रामीण नाराज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंड़ामौदा के चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है. इसमें स्कूल समिति तथा ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को विधायक समीर मोहंती एवं सांसद प्रतिनिधि के द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया था. विद्यालय के चारदीवारी का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया है. बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल के चारदीवारी का कार्य संतोषजनक न होने के कारण कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें : Delhi : सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में चेन्नई राइनोज से भिड़ेगी भोजपुरी दबंग्स

निर्माण कार्य के लिए सीमांकन का कार्य किया गया है

इसमें ग्रामीणों का कहना है कि चारदीवारी का कार्य लाल ईट से किया जाना था. परंतु लाल ईट का प्रयोग नहीं किया गया.  फ्लाई ऐश ईट का प्रयोग किया जा रहा है. इसी कारण से ग्रामीण काफी नाराज दिखे. साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए हम विरोध नहीं बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले लाल ईट से करने की मांग कर रहे हैं. क्योंकि यह चारदीवारी निर्माण विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावक व ग्रामीण के अथक प्रयास से हो रही है. इसके लिए ग्रामीण व अभिभावक पुणः चारदीवारी निर्माण में लाल ईट उपयोग करने का प्रयास करेंगे.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी का कहना है कि चारदीवारी निर्माण से संबंधित कोई कागजात विभाग की ओर से अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. जिसके के कारण उन्हें निर्माण कार्य से संबंधित पूर्ण जानकारी नहीं है. उनके द्वारा केवल निर्माण कार्य के लिए सीमांकन का कार्य किया गया है. साथ ही उनका कहना है कि कागजात उपलब्ध होते ही विषय वस्तु पूर्ण रूप से जानकारी दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Delhi : सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में चेन्नई राइनोज से भिड़ेगी भोजपुरी दबंग्स

कनिष्ठ अभियंता –  संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनुप कुमार दास ने कहा की चारदीवारी का निर्माण कार्य विभाग के द्वारा पारित अनुमान लगाना आधार पर किया जा रहा है .निर्माण कार्य में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो निर्माण स्थल निरीक्षण के पश्चात ही सुधार करने का दिशा निर्देश दिया जाएगा.

संवेदक –  राजेश कंस्ट्रक्शन के संवेदक का कहना है कि विभाग की ओर से मिले अनुमान लगाना आधार पर ही चारदीवारी निर्माण किया जा रहा है. वहीं विभाग की ओर से अनुमान लगाना पर फ्लाई ऐश ईट उपयोग साफ तौर पर वर्णित है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेएनटाटा वोकेशनल कॉलेज में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन, चाड़दा काली मंंदिर में जला 1000 दीपक 

झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झाड़ग्राम जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाड़ग्राम के…

Spread the love

Jhargram : विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, ICDS एवं POSH एक्ट की दी गई जानकारी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों, आंगनबाड़ी (ICDS) कर्मियों तथा स्वयं सहायता समूहों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time