जमशेदपुर : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदारी एवं प्राथमिक विद्यालय भूरीडीह का जन चेतना केंद्र का उद्घाटन केरवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू द्वारा किया गया. राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण झारखंड रांची एवं जिला साक्षरता मिशन पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में उद्घाटन समारोह हुआ. कान्हु मुर्मू ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शिक्षा विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसकी इकाई विद्यालय है. साक्षरता कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर ही संचालित होना है. असाक्षरों एवं स्वयंसेवी संस्था को गंभीरता से लेने की जरूरत है, तभी जिले में साक्षरता का काम आगे बढ़ेगा. कार्यशाला में संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह से आये संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी. पंचायत केरुवाडूंगरी आदिवासी बहुल क्षेत्र है. यहां के लोग बहुत मेहनती और भोले हैं. लेकिन उनमें शिक्षा और साक्षरता की कमी रही है, जिसको उल्लास नवभारत साक्षरता से दूर किया जा सकता है. कार्यशाला एवं उद्घाटन समारोह में प्राथमिक विद्यालय भीतरदारी प्राथमिक विद्यालय प्रभारी लखन हंसदा सहित कई वार्ड मेंबर भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Delhi : सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में चेन्नई राइनोज से भिड़ेगी भोजपुरी दबंग्स
There is no ads to display, Please add some



















































