Ranchi : JAC बोर्ड 10वीं की हिंदी व साइंस का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Ranchi :  झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है.  जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है, जिसके बाद पूरे राज्य में परीक्षा रद्द कर दी गयी है.

परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया

बताया जा रहा है कि पेपर 2 दिन पहले ही लीक हो गया था. आज परीक्षा के बाद जब वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान करने पर लिखा हुआ प्रश्नपत्र हूबहू पाया गया, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को ली गयी थी, जबकि विज्ञान की परीक्षा आज आयोजित हुई थी. अब परीक्षा रद्द होने के बाद आगे की कार्रवाई क्या होगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : शिव बारात रुट पर पुराने, जर्जर धर्मशाला और भवन को तोड़ने का काम शुरू

मिलान करने पर पेपर लीक का मामला सही पाया गया

बता दें कि 20 फरवरी यानी आज साइंस का पेपर परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था. जैक की जांच में इसको सही पाया गया है.  जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज सुबह 9.45 में जब प्रश्न पत्र खुला तो वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया. मिलान में मामला सही पाया गया है.  उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस बाबत एक हाई लेवल बैठक भी की है.

इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा : स्थानांतरित शिक्षक को विद्यालय परिवार ने दी विदाई

पेपर लीक मामले की होगी जांच

जैक अध्यक्ष का कहना है कि जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का भी गठन किया जायेगा. यह कमेटी पेपर लीक के मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करेगी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : शिव बारात रुट पर पुराने, जर्जर धर्मशाला और भवन को तोड़ने का काम शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार सबलोक हत्याकांड में ‘विक्रम उद्योग’ तक पहुंची जांच की आंच, छापेमारी में अहम सुराग मिलने की संभावना

जमशेदपुर : ​कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच का दायरा अब लगातार विस्तृत होता जा रहा है। अशोक सिंह उर्फ राघव से जुड़े ठिकानों और सोनारी स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 21 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, आठ आरोपित गिरफ्तार

पीएम मॉल के पास चोरी की स्कूटी के साथ पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद बागबेड़ा, पोटका और कोवाली में पुलिस ने की छापेमारी जुबली पार्क, नेचर पार्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time