सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव के निवासी बीरबल गोराई उर्फ़ मांगुर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे, बीरबल गोराई मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 09 एफ 4576) पर रघुनाथपुर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-चांडिल-पुरुलिया मुख्य राज्य मार्ग पर एक ट्रेलर, जो पुरुलिया से टाटा की ओर जा रहा था, पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बीरबल गोराई की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून से लथपथ हालत में वह सड़क पर पड़े रहे। चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूत्रों के अनुसार, बीरबल गोराई अपने गांव में देशी महुआ शराब की सफलाई का व्यवसाय करते थे।
घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है। ग्रामीण और परिजन इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और सड़क सुरक्षा और अवैध शराब के मुद्दों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: पुरूलिया-कोटशीला रेल खंड पर 4 अक्टूबर को होगा स्पीड ट्रायल, जनता से सुरक्षा का आग्रह