Tv Show Jhanak: विवादों में घिरा एक बेबी डिलीवरी सीन, चांदनी शर्मा के वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं, क्या है सच?

मुंबई: हीबा नवाब और कृषाल आहूजा का शो ‘झनक’ 2023 से दर्शकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है. शो की दिलचस्प कहानी और प्लॉट दर्शकों को काफी एंटरटेन करते हैं, जिससे यह लगातार टीआरपी लिस्ट में बना रहता है. अब शो के मेकर्स इसे और भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए शो में लीप लाने का प्लान कर रहे हैं. लीप के बाद शो में कई मौजूदा कलाकारों के स्थान पर नए चेहरे नजर आएंगे.

शो में अर्शी के साथ हुआ एक गंभीर हादसा

हाल ही में शो में एक नया मोड़ आया, जब अर्शी के बारे में दिखाया गया कि वह अनिरुद्ध के बच्चे से प्रेग्नेंट हैं. एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं और अस्पताल में भर्ती होती हैं. अर्शी की हालत बहुत गंभीर होती है, और वह बच्चे को जन्म देती हैं. इस समय झनक और अनिरुद्ध अर्शी की हालत को लेकर काफी परेशान हैं. इस सीन ने शो में तनााव पैदा किया है.

वायरल वीडियो से उठा विवाद

अब शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस चांदनी शर्मा हॉस्पिटल बेड पर दिखाई दे रही हैं, जहां एक बेबी डिलीवरी का सीन दिखाया जा रहा है. वीडियो में एक नवजात बच्चे को दिखाया जा रहा है, जिसे कुछ लोग लाल रंग लगा रहे हैं. यह दृश्य देखकर कई फैंस नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाए गए बच्चे असल हैं या फिर ये केवल एक फेक सीन है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा

यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने इस बच्चे को एक डॉल बताया और कहा कि किसी भी माता-पिता को अपने नवजात बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करने देंगे. एक यूजर ने लिखा, “यह डॉल ही है, कोई असली बच्चा नहीं हो सकता.” वहीं, कुछ और यूजर्स ने शो के प्रोडक्शन हाउस पर गुस्सा जताया और कहा कि उन्हें इस तरह की चीजों को दिखाने से बचना चाहिए. एक यूजर ने यहां तक कहा कि यह सिलिकॉन डॉल हो सकती है.

क्या है इस विवाद की सच्चाई?

हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में जो बच्चा दिखाया गया है, वह असली है या केवल एक डॉल. इसके बावजूद, इस वीडियो ने शो और उसके प्रोडक्शन हाउस को आलोचनाओं का सामना करवा दिया है.

इसे भी पढ़ें : Chahat Pandey: महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचीं चाहत पांडे, शेयर कीं शिव भक्ति में लीन तस्वीरें

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time