Bihar: पारस अस्पताल हत्याकांड के आरोपियों और STF के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली

पटना:  पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. भोजपुर जिले के बिहिया क्षेत्र में सोमवार देर शाम स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

बिहिया-कटेया मार्ग पर नदी के किनारे जैसे ही STF की टीम पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोली लगने वालों में बक्सर जिले के लीलाधरपुर परसिया निवासी बलवंत कुमार सिंह (22) और भोजपुर के चकरही गांव निवासी रवि रंजन कुमार सिंह शामिल हैं. बलवंत को हाथ और पैर में, जबकि रवि को जांघ में गोली लगी है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा और मैगजीन भी बरामद की है. पूछताछ में दोनों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

इससे पहले पटना पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशू खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से गिरफ्तार कर पटना लाया था. चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां तौसीफ को 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. शेष तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पूछताछ में तौसीफ ने कबूल किया कि चंदन मिश्रा की हत्या बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह के इशारे पर की गई थी. तौसीफ ने बताया कि शेरू ने हत्या की पूरी योजना जेल से ही तैयार कराई थी.

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: पारस अस्पताल हत्याकांड पर SSP का बड़ा एक्शन, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

 

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Gua : सड़क हादसे में सेल कर्मी की मौत का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था बाइक

गुवा : किरीबुरू थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time