Jamshedpur: कोल्हान में दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला NQAS सर्टिफिकेट

जमशेदपुर: सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एन.यू.एच.एम) कार्यक्रम की एक दिवसीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक खासमहल स्थित सिविल सर्जन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें AEFI (एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) पर प्रशिक्षण भी दिया गया.

 

100% टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने अटल क्लिनिक और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शहरी) में टीकाकरण को चालू करने के साथ-साथ शत-प्रतिशत (100%) टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया. इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे यक्ष्मा, मलेरिया और कुष्ठ के बारे में भी जानकारी ली गई.

 

AEFI उपचार पर विस्तृत चर्चा
जिला आर. ओ., सी. ओ. एच. पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पंडा ने AEFI उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें डॉ. सौमाल्या घोष, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव, मनीष कुमार सिंह, दीपक कुमार, राजेश कुमार, विशाल कुमार, और अमित कुमार शामिल थे.

 

बालिगुमा और मानुषमुढीया के PHC को मिला NQAS सर्टिफिकेट
बैठक में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, जो झारखंड राज्य का पहला अर्बन-पीएचसी है, को NQAS (National Quality Assurance Standards) सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है. इसके अलावा, PHC मानुषमुढीया, बहरागोड़ा को भी झारखंड राज्य का दूसरा NQAS प्रमाणित PHC बनने का गौरव प्राप्त हुआ. सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर पोस्ट ऑफिस में शराबकांड, केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सख्ती के बाद तीन निलंबित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *