Chakulia : बड़ामचाटी से जोभी जाने वाली सड़क की जर्जरता से ग्रामीण हैं परेशान

बंगाल की सीमा से सटे इलाके की लाइफ लाइन है यह सड़क.

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में बड़ामचाटी से पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मधुपुर और जोभी जाने वाली सड़क की जर्जरता से कई गांव के ग्रामीण परेशानियों का सामना कर रहे हैं । पिछले कई साल से इस इलाके के ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। मगर आज तक कोई पहल नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : शांति देवी शिशु विद्या मंदिर में 20 विद्यार्थियों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण

सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है

बडीकानपुर-कालापाथर पंचायत में बड़ामचाटी से बड्डीकानपुर, जामिरा, मधुपुर, जोभी होते हुए यह सड़क पश्चिम बंगाल के जोरमा से जुड़ती है। यह सड़क इस इलाके की लाइफ लाइन मानी जाती है। मगर इस सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है. सड़क पर दर्जनों गड्ढे उभर आए हैं और नुकीले पत्थर निकल आए हैं. सड़क की जर्जरता के कारण मरीजों और गर्भवती माताओं को अस्पताल लाने में भी परेशानी होती है। वहीं विद्यार्थियों को भी विद्यालय आने में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। बरसात में बच्चों का स्कूल आना मुश्किल हो जाता है. इस सड़क की जर्जरता इस इलाके की आवाम के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर खड़ी है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda: मुसाबनी मुख्य सड़क पर बाइक और ट्रेक्टर के बीच सीधी टक्कर में एक की मौत

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time