चाकुलिया : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के बीच शुक्रवार को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। यहां के उद्योगपति एवं समाजसेवी गणेश रुंगटा एवं उनकी पत्नी वीणा रुंगटा ने अपनी पोती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आर्थिक रूप से कमजोर 20 विद्यार्थियों को विद्यालय पधार कर यूनिफॉर्म प्रदान किया। आगंतुक दंपती को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य हार्दिक यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किय। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणेश रुंगटा ने कहा विद्या सबसे बड़ा धन है।
इसे भी पढ़ें : Bokaro: 15 फरवरी से होगी सी.बी.एस.ई की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा
मन लगाकर के पढ़ें – गणेश रुंगटा
गणेश रुंगटा ने कहा कि अभी आप सबों के लिए विद्यार्जन का समय है। इसीलिए मन लगाकर के पढ़ें । शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय है, जहां विद्या के साथ-साथ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चीज संस्कार भी देता है। जो हमारे लिए बहुत जरूरी है। जीवन में कभी भी कठिनाईयां आए तो उसे घबराना नहीं बल्कि उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा मैं आगे भी इस प्रकार का सहयोग आप सबों को करता रहूंगा। आप सभी मन लगा कर विद्यालय में पढ़ाई करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ,आचार्य विप्लव कुमार, शांतनु घोष ,तापस बेरा, नमिता राउत ,पिंकी घोष ,कल्पना महतो, मनीषा महतो, हरिपद महतो, सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं भैया – बहनें उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: संत रविदास के विचार आज भी प्रासांगिक – दशरथचंद्र दास
There is no ads to display, Please add some



















































