Bokaro: 15 फरवरी से होगी सी.बी.एस.ई की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा

20 परीक्षा केंद्रो पर 16548 विद्यार्थी होंगे शामिल

बोकारोः सी.बी.एस.ई द्वारा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में 15 फरवरी से शुरू होगी. जिसमें कुल 16548 विद्यार्थी शामिल होंगे. दसवीं बोर्ड के 9412 जबकि इंटरमीडिएट के 7136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस संबंध में सिटी कोऑर्डिनेटर सह चिन्मय विद्यालय प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा परीक्षा में शामिल छात्र सकारात्मक वातावरण fMSमें परीक्षा दें.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : निजी स्कूलों में बीपीएल सीटों पर नामांकन के लिए मारामारी, एक सप्ताह में आए 1946 आवेदन

सीबीएसई बोर्ड द्वारा सभी दिशा निर्देश विद्यालयों को जारी कर दिया गया है. बच्चे अपने साथ परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे. साथ में एडमिट कार्ड पेन पेंसिल एवं  परीक्षा संबंधित सामग्री लेकर जाएं. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर अपने विद्यालय के यूनिफॉर्म मे जाएं साथ में विद्यालय का आई कार्ड अवश्य ले जाएं. परीक्षा तनाव मुक्त होकर दें, सफलता अवश्य मिलेगी. वहीं उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बच्चों पर किसी तरह का दबाव न डालें.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time