West Singhbhum: क्या गुवा के विस्थापितों को मिलेगा न्याय? संयुक्त यूनियनों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में उठी आवाज

गुवा: गुवा क्षेत्र में लगातार हो रहे विस्थापन को लेकर स्थानीय निवासियों, संयुक्त यूनियनों और जनप्रतिनिधियों की एक अहम बैठक रामनगर स्थित एसबीआई बैंक परिसर के पीछे आयोजित हुई. बैठक में विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर विचार किया गया.

बैठक में नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पदमीनी लागुरी, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद मुबारक, झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार, सारंडा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गोविंद पाठक, शिक्षक प्रभास दास, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह, जेएसपीएल जेंडर सीआरपी गीता देवी और महादेवी सिंहा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बैठक में सभी वक्ताओं ने इस बात पर गहन चिंता जताई कि विस्थापन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है और प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है.
इस पर सभी की सामूहिक सहमति बनी कि एक 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए. यह कमेटी सेल प्रबंधन से संवाद स्थापित करेगी और विस्थापितों की समस्याओं को सामने रखेगी.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जगन्नाथपुर एसडीओ, सेल प्रबंधन, जनप्रतिनिधिगण, संयुक्त यूनियन और विस्थापित परिवारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
यह बैठक गुवा में ही आयोजित होगी, ताकि स्थानीय जन सीधे तौर पर अपनी बातें रख सकें और संवाद के ज़रिये समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके.

बैठक में शामिल सभी प्रतिभागियों का मानना था कि जब तक संवेदनशील संवाद, संघटनात्मक प्रयास और प्रशासनिक सहयोग एक साथ नहीं होगा, तब तक विस्थापितों को न्याय नहीं मिल सकता. आने वाले दिनों में प्रस्तावित ग्राम सभा को लेकर लोगों में आशा की किरण जगी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: BLO सुपरवाइजरों से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों तक को दी गई फील्ड बेस्ड ट्रेनिंग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time