Jharkhand के 10 IPS Officers का हुआ Promotion, मिली यह नई जिम्मेदारी

रांची: झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2016 बैच के 10 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (पे लेवल-12, पे मैट्रिक्स) में प्रोन्नत किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हो गई है.

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची
अंजनी अंजन
सौरभ
अमित रेणु
ऋषभ कुमार झा
शंभु कुमार सिंह
अजय कुमार सिन्हा
पूज्य प्रकाश
सहदेव साव
अमित कुमार सिंह
मुकेश कुमार

प्रोन्नति के साथ लगी शर्त
झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में प्रमोशन के साथ एक शर्त भी जोड़ी गई है. इसमें कहा गया है कि इन अधिकारियों को एमसीटीपी फेज-III प्रशिक्षण के अगले स्लॉट में भाग लेकर इसे सफलतापूर्वक पूरा करना होगा.

राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना
यह अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से झारखंड सरकार के उप सचिव ओम प्रकाश तिवारी द्वारा 10 जनवरी 2025 को जारी की गई. इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रमोशन के बावजूद इन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन में कोई परिवर्तन नहीं होगा. यानी उनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग फिलहाल नहीं की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:  Jharkhand सरकार 5 लाख छात्रों को देगी साइकिल, 8वीं कक्षा के छात्रों को मिलेगा लाभ 

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time