सरायकेला : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक मेधावी छात्र संपद टुडू, जो हायर सेकेंडरी परीक्षा में बैठने वाले थे, अचानक लापता हो गए। संपद टुडू ने पुरुलिया जिला स्कूल से माध्यमिक परीक्षा में 620 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया था और वह पुरुलिया जिला स्कूल में विज्ञान विभाग की पढ़ाई कर रहे थे ।
साकची थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद
संपद टुडू शुक्रवार दोपहर से लापता थे और उनके परिजनों ने पुरुलिया सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद, पूर्वी सिंहभूम जिला जमशेदपुर साकची थाने की पुलिस ने संपद टुडू को जमशेदपुर इलाके के साकची थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। संपद टुडू के परिवार के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। साकची पुलिस ने परिवार को बुलाकर बच्चे को सौंप दिया ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Co-operative College: शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी
There is no ads to display, Please add some



















































