बिष्टुपुर में 34 वां फ्लावर शो शुरू, फूलों से महका गोपाल मैदान

फ्लावर शो देखने के लिए उमड़ी भीड़
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील एवं हार्टिकल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खुबसूरत फ्लावर शो का उद्घाटन हुआ। बताते चलें कि इस फ्लावर शो का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। गौरतलब हो कि यह 34 वां फ्लावर शो है। इसमें विभिन्न किस्मों की सैकड़ों फूलों की प्रजातियां प्रदर्शनी के लिए लगाए गये। बागवानी के शौकीन लोगों को यह फ्लावर शो काफी आकर्षित कर रही है।

फ्लावर शो देखने पहुंची महिलाएं

बताया गया कि आगामी एक जनवरी तक शहरवासी इस फ्लावर शो का लुत्फ उठा सकते हैं। फ्लावर शो में गुलाब की विभिन्न प्रजातियां आगंतुकों का मन मोह रहा है। वहीं सब्जियों के भी विभिन्न पौधे उपलब्ध है। बागों में या गमलों में फूल लगाने के शौक रखने वाले लोग यहां से खरीदारी भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह फ्लावर शो आगंतुकों को खूब भा रहा है। चारों तरफ मोबाइल से लोग सेल्फी लेते दिखें। कार्यक्रम में टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी, रूचि नरेंद्रन समेत अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ेंः पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन, शोक की लहर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *