Mahakumbh: देवघर के 5 हजार महिला-पुरुष महाकुंभ में कर रहे कल्पवास, भगदड़ के बाद जारी किया वीडियो, कहा- सभी देवघरवासी सुरक्षित

देवघर: प्रयागराज के महाकुंभ में देवघर से करीब 5 हजार महिला-पुरुष और तीर्थपुरोहित कल्पवास कर रहे हैं. ये लोग पूरे एक माह तक गंगा तीर पर रहकर सुबह-शाम संगम स्नान कर भगवत भजन कर रहे हैं. इस बीच महाकुंभ में भगदड़ की खबर से उक्त 5 हजार लोगों के परिजन देवघर में बेचैन हो गए. सभी लोग एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछने के लिए उनसे संपर्क साधने लगे. उधर, प्रयागराज में रह रहे देवघर के लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महाकुंभ से अपना वीडियो बयान जारी कर कहा है कि देवघर के सभी कल्पवासी महाकुंभ में पूरी तरह से सुरक्षित हैं. प्रयागराज के तीर्थपुरोहित दीपू मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी कर कहा है कि देवघर, बासुकीनाथ समेत संताल परगना के अलग-अलग जिलों से महाकुंभ में कल्पवास कर रहे लोग सुरक्षित हैं। परिजनों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

प्रयागराज के तीर्थपुरोहित देवघरवासियों की कर रहे मदद

महाकुंभ में कल्पवास कर रहे देवघर के तीर्थपुरोहित मनोज मिश्रा ने वीडियो बयान में कहा है कि सभी देवघरवासी सुरक्षित है और दीपू महाराज के यहां टिके हुए हैं. दीपू महाराज ने रात में ही मना कर दिया था कि मौनी अमावस्या पर अत्यधिक भीड़ है इसलिए संगम स्नान करने ना जाएं. दीपू महाराज की बात मानकर हम लोग मौनी अमावस्या पर स्नान को संगम नहीं गए. इस कारण भगदड़ में भी सुरक्षित रह गए. मनोज मिश्रा ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. देवघर वासियों को खरोंच तक नहीं आई हैं.

इसे भी पढ़ेःMahakumbh: भगदड़ के कारण हुई हादसे में 17 लोगों की मौत,कई घायल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time