Chandil: कांदरबेड़ा में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, कई घायल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में गुरुवार देर शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. रांची से जमशेदपुर आ रही एक बस और बोकारो की ओर जा रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस मोड़ पर संतुलन खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों और ट्रक के चालक दल को गंभीर चोटें आईं.

घायलों का इलाज

घायलों में आजादनगर निवासी अफरोज इमाथे सरिया काजी, विशाखापत्तनम निवासी गंगाधर, और ट्रक खलासी सुमन बबुरी शामिल हैं. घटना के बाद घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां अफरोज की स्थिति गंभीर पाई गई. उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

इसे भी पढ़ें : Chandil: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को मिली जानकारी

Spread the love

Related Posts

Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित 

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने किया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time