Chandil: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को मिली जानकारी

चांडिल: भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर के लिए कई नवोन्मेषी कार्यक्रमों की योजना बनाई है. इन कार्यक्रमों के अंतर्गत, राँची कार्यालय ने राज्य के 90 विद्यालयों और महाविद्यालयों में वित्तीय शिक्षण और समावेशन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय किया है. इसमें विशेष योग्यता वाले बच्चों के स्कूल भी शामिल हैं. इस अभियान की शुरुआत 20 अगस्त 2024 को जमशेदपुर जिले से की गई थी.

चांडिल में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम

इसी कड़ी में, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय ने 27 फरवरी को चांडिल स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक के मैनेजर रोशन कुमार गिरिया, सीएफएल नीमडीह इंचार्ज हरानंद दास और सीएफएल ट्रेनर रंजीत कुमार महतो ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला और डिजिटल बैंकिंग में सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया.

वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई छात्रों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में भैया नवीन महतो, हरिचरण महतो, अमित किस्कु, दीप दास महतो, दिनेश महतो, शगुन मुर्मू, निशा कुमारी महतो, खुशी कुमारी और हरिश्चंद्र कुंभकार को आकर्षक पुरस्कार प्राप्त हुए.
भारतीय रिज़र्व बैंक, देश का केंद्रीय बैंक, न केवल वित्तीय और मौद्रिक व्यवस्था को विनियमित करता है, बल्कि वित्तीय साक्षरता, समावेशन और जन-जागरूकता के प्रसार में भी सक्रिय रूप से संलग्न है. इस दिशा में बैंक ने कई पहल की हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को वित्तीय मामलों की सही जानकारी मिल सके.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बिनीता सिंघानिया का चांडिल में स्वागत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time