जमशेदपुर: आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे. पीएम-अभिम योजना के तहत जिले में स्वास्थ्य उपकेंद्र और 15वें वित्त से बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण किया जा रहा है. समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25 और 2022-23 में 27 कुल 52 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 29 का निर्माण पूरा हो चुका है, 26 को हैंडओवर किया जा चुका है, और 3 योजनाओं का हैंडओवर प्रक्रिया में है.
बीपीएचयू की 8 स्वीकृत योजनाओं की प्रगति
पीएम-अभिम और 15वें वित्त से जिला में कुल 8 बीपीएचयू योजनाएं स्वीकृत की गई हैं. इनमें से सात योजनाओं पर कार्य जारी है, जबकि एक योजना का शिलान्यास होना बाकी है. इस योजना के तहत पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, हल्दीपोखर (पोटका) में बीपीएचयू का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा, चाकुलिया, गोलमुरी सह जुगसलाई में सीएचसी और धालभूमगढ़ में पीएचसी का निर्माण भी किया जा रहा है.
आगे की योजनाओं पर ध्यान
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटमदा के लवजोरा में स्वीकृत पीएचसी का शिलान्यास जल्द कराने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की भी समीक्षा की गई. कार्यपालक अभियंता से इन योजनाओं की प्रगति पर विचार किया गया और विभागीय समन्वय के अभाव और जमीन की उपलब्धता की समस्याओं को जल्द हल करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं में कोई देरी न हो.
बैठक में डीआरसीएचओ डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला परिषद के अभियंता और अन्य तकनीकी विभागों के अभियंता भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा कंपनी के विस्थापितों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला, उठाईं कई मांगें
There is no ads to display, Please add some



















































