Jharkhand: राज्य विश्वविद्यालयों में दो नई नियुक्तियाँ, दिनेश कुमार को निलांबर पीताम्बर एवं अंजिला गुप्ता को बनाया गया कोल्हान विश्वविद्यालय का कुलपति

रांची: झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 की धारा 10 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, झारखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने दो नई नियुक्तियों की घोषणा की है. इस निर्णय के तहत डॉ. अंजिला गुप्ता और डॉ. दिनेश कुमार सिंह को महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों का कुलपति नियुक्त किया गया है.

कोल्हान विश्वविद्यालय में डॉ. अंजिला गुप्ता की नियुक्ति

झारखंड के जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलपति, डॉ. अंजिला गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा का नया कुलपति नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी, जब डॉ. गुप्ता कार्यभार संभालेंगी. उन्हें तीन वर्षों के लिए यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में डॉ. गुप्ता के कार्यकाल के दौरान कुछ विवादों का सामना भी करना पड़ा. इनमें प्रमुख रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्ति, संविदा शिक्षक नियुक्ति, पीएचडी और बीएड एडमिशन में गड़बड़ी के मामलों की चर्चा रही. इसके अलावा, रोस्टर नियमों की अनदेखी कर की गई कुछ बहाली को बाद में रद्द कर दिया गया और पुनः निकाला गया. इसके अलावा, डॉ. गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी कुलपति के रूप में कार्य किया है.

निलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह

इस नियुक्ति के साथ-साथ, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, जो वर्तमान में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, को निलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू का कुलपति नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति भी उसी दिन से प्रभावी होगी, जब वे कार्यभार ग्रहण करेंगे. उन्हें भी तीन वर्षों के लिए यह सम्मानजनक पद सौंपा गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ झारखंड सरकार की दोहरी सौगात, सरकारी शिक्षकों को मिले टैबलेट – जानिए किस जिले को मिले सर्वाधिक टैबलेट?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time