जमशेदपुर: बालीगुमा वास्तु विहार की निवासी गीता देवी ने एमजीएम थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि बालीगुमा स्थित शहीद मनोरंजन बास्तु विहार में सड़क पर अधिवक्ता नीलम सिंहा का अवैध कब्जा है. इसके कारण वहां के निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. गीता देवी ने बताया कि अधिवक्ता नीलम सिंहा अपनी कार को सड़क पर खड़ा कर देती हैं, जिससे गेट नंबर 2 से आने-जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
अवैध कब्जा और मारपीट की धमकी
गीता देवी ने आरोप लगाया कि जब भी कोई उनकी कार हटाने के लिए कहता है, तो नीलम सिंहा गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाती हैं. वह बंदूक निकालकर जान से मारने की धमकी देती हैं और यह भी कहती हैं कि वह एक अधिवक्ता हैं, इसलिए किसी पर भी केस कर सकती हैं. इस कारण इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोग उनसे उलझना नहीं चाहते हैं.
भूमि के दलाल और आपराधिक इतिहास
गीता देवी ने आगे कहा कि नीलम सिंहा के पति, राजीव सिंहा उर्फ झाबू, जमीन के दलाल हैं और अपनी पत्नी के सहारे इलाके में भय का माहौल बनाए हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि राजीव सिंहा के ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
प्रशासन से सुरक्षा की मांग
गीता देवी ने प्रशासन से मांग की है कि अधिवक्ता नीलम सिंहा और उनके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इलाके के निवासियों को सुरक्षा प्रदान की जाए. उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है, तो स्थिति और बिगड़ सकती है और इलाके के लोग परेशानी का सामना करते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वदेशी जागरण मंच ने झारखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
There is no ads to display, Please add some



















































