Baharagora : सात मार्च को होगा सामूहिक विवाह समारोह, भूमि पूजन संपन्न

 

बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा अवस्थित शाखा मैदान में सात मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह हेतु बनने वाले भव्य पंडाल निर्माण का आज भूमि पूजन सम्पन्न हुआ.जिसमें सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बहरागोड़ा के शाखा मैदान में पंडित सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया.  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सभी देव- देवियों को नमन कर सामूहिक विवाह समारोह के सफलता हेतु प्रार्थना किया. साथ ही भूमि पूजन के पश्चात सात मार्च को सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक किया गया. जिसमें कार्यकर्ताओं सहित सभी बीस जोड़ी वर-कन्या व उनके माता- पिता सम्मिलित हुए.

 

पंद्रह हजार अतिथियों को निमंत्रण भेजा जाएगा

विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए पंद्रह हजार अतिथियों को निमंत्रण भेजा जाएगा. विवाह समारोह में प्लास्टिक तथा थर्मोकोल का उपयोग वर्जित रहेगा. बैठक में आयोजकों ने विस्तार से सभी वर एवं कन्यायों तथा उनके माता-पिता को विवाह समारोह हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लाडली बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए बहरागोड़ा के लोग काफी उत्साहित हैं. बहरागोड़ा की जनता का असीम स्नेह के कारण लगातार नौ वर्षों से गरीब माता-पिता के सुपुत्रियों का विवाह समारोह आयोजित हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि सात मार्च को बहरागोड़ा में सामाजिक समरसता का एक अनोखा दृश्य दिखाई देगा जहां जाति से उपर उठकर सम्पूर्ण समाज लाडली बेटियों के कन्यादान में उपस्थित होगा. बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. इस मौके पर रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तु साव, गौरीशंकर महतो, देवाशीष दास, मनोज गिरी, विभाष दास, बलराम मुंडा, पंचानन मुंडा, श्रीवत्स घोष, नलिन मुंडा, रोहित कुईला, ज्योत्सना बेरा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :  Naxal Attack : सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेऱ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time