Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया स्थायी अमृतधारा, शुद्ध पानी की सुविधा का शुभारंभ

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मंच का 47वां और सत्र 2024-25 का 10वां स्थायी अमृतधारा टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर लोकार्पित किया. इस पहल को स्व. बैद्यनाथ चौधरी चेरिटेबल ट्रस्ट, पश्चिम बंगाल और पूर्वी जिला अग्रवाल सम्मेलन के सहयोग से संपन्न किया गया.

अमृतधारा का उद्देश्य और महत्व

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल, मनीष चौधरी, लिप्पू शर्मा, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) और राहुल चौधरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि अमृतधारा लगाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम जन को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा प्रदान करना है. विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह पहल यात्रियों को ताजगी और राहत देगी.

समाज सेवा में निरंतर सक्रियता

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने हमेशा समाज सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह अमृतधारा भी उसी दिशा में एक कदम है, जो मंच की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है. मंच ने यह सुनिश्चित किया है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार जरूरतमंदों के लिए समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी करता रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू से मिला शौणिडक समाज का प्रतिनिधिमंडल, जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में संशोधन की मांग

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time