राष्ट्रीय अग्निशमन ने इस हादसे में दो लोगों को बचा लिया है और बाकी सभी के मारे जाने की आशंका.
दक्षिण कोरिया : दक्षिण कोरिया के मुआन में जेजू एयर फ्लाइट हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 151 हो गई है. ये फ्लाइ बेली लैंडिंग का प्रयास कर रही थी. उसे दौरान ये दर्दनाक हादसा घटित हो गया. हादसे से कुछ समय के पहले के वीडियो में फ्लाइट पहले अपने अंडरबॉडी पर घिसटता हुआ दिखाई दिया. उसके बाद ये दीवार से जाकर टकरा गया. थाईलैंड के बैंकॉक से मुआन के लिए उड़ान भरने वाले इस फ्लाइट में कुल 181 लोग सवार थे.
इसे भी पढ़ें : ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन ने स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती पर विशेष सभा का किया आयोजन
क्रैश लैंडिंग करने की कोशिश
इस हादसे के रिकॉर्ड हुए फुटेज के मुताबिक, लैंडिंग गियर में खराबी के दौरान पायलट बेली लैंडिग की कोशिश करते दिखाई दिए. हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से योनहाप की एक रिपोर्ट में बताया कि पायलट ने नियमित लैंडिंग की कोशिश में फेल होने के बाद क्रैश लैंडिंग करने की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश के पीछे का कारण पक्षी से टकराना भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें :धुन आर्ट एंड म्यूजिक ग्रुप के वार्षिक महोत्सव में बच्चों एवं युवाओं ने अपने संगीतकला का जादू बिखेरा
हादसे के लिए माफ़ी मांगी
एयरलाइन जेजू एयर ने हादसे के लिए माफ़ी मांगी और कहा कि वो इसके लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि हम जेजू एयर में इस तरह के हादसे घटित न हों उसके लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के लिए माफी मांगते हैं.
इसे भी पढ़ें :रंगरेटा महासभा ने पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का किया स्वागत
There is no ads to display, Please add some





















































