बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज, सीएम हाउस जाने से रोका

 

 प्रशांत किशोर ने किया अभ्यर्थियों का नेतृत्व, सोमवार को करेंगे छात्र संसद का आयोजन

बिहारः पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर रविवार को पुलिस ने सीएम हाउस जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैकेटिंग को तोड़ने पर हल्का लाठीचार्ज किया.  अभ्यर्थियों के इस प्रदर्शन का नेतृत्व जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी बिहार लोकसेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को गांधी मूर्ति के पास जाने की अनुमति नहीं दी थी.

 

इसे भी पढ़ेः बिष्टुपुर में 34 वां फ्लावर शो शुरू, फूलों से महका गोपाल मैदान

 

पुलिस ने सीएम हाउस जाने से रोका

इसके बावजूद प्रशांत किशोर ने बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ गांधी मूर्ति के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया. इसके बाद वे अभ्यर्थियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकल पड़े. इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए. अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि  जहां तक ​​बीपीएससी परीक्षाओं का सवाल है, अनियमितताएं और  पेपर लीक होना अब आम बात हो गई है. सब कुछ ऐसे ही नहीं चल सकता. हमें इसका समाधान निकालना होगा. इसलिए हमने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए सोमवार को पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास छात्र संसद आयोजित करने का फैसला किया है.

 

Spread the love

Related Posts

Potka : किशोरियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों पर किया गया जागरूक

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) ने वर्क विद डिग्निटी के सहयोग से किशोरियों के लिए यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सानग्राम गांव पहुंचकर ब्रेन मलेरिया से मृत पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लखी सरदार के परिजनों से मिले। उन्होंने शोक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time