Baharagora : कुंभ स्नान करने गया बुजुर्ग लापता

 

बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा गांव का निवासी सृष्टिधर महतो (63) ग्रामीणों के साथ कुंभ मेला में अंतिम शाही स्नान करने के लिए गए थे. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद अभी तक घर नहीं पहुंचे. इससे परिजन काफी चिंतित है. सृष्टिधर महतो के भतीजा मानस महतो का कहना है कि बीते 26 फरवरी को उन्होंने अपने टीम के साथ कुंभ मेला पहुंचने के बाद शाही स्नान किया. फिर बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर देखने के लिए गए थे . वही मंदिर से दर्शन करने के बाद वो लापता हो गए.

पुलिस प्रशासन को लापता होने की सूचना दी

उनका मोबाइल चार्ज खत्म हो जाने पर बस में छोड़कर मंदिर देखने चले गए थे. सभी लोग मंदिर देखने के बाद वापस आ गए . लेकिन सृष्टि धर के नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया. उसके बाद भी कही कुछ पता नहीं चलने पर पूरे दिन भर बस के लोगों ने उनको ढ़ूढ़ा. लेकिन शाम हो जाने के बाद भी कहीं नहीं मिले. तब उन लोगों ने काशी विश्वनाथ में पुलिस प्रशासन को लापता होने कीसूचना दी. तथा बस के सारे लोग 2 मार्च घर के लिए रवाना हो गए. उनको ढूंढने के लिए उनके भाई रबिदास महतो वही रह गए थे. परिजनों ने बताया जो कपड़ा पहने थे वही कपड़ा के अलावा उनके पास कुछ नहीं है.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time