बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा गांव का निवासी सृष्टिधर महतो (63) ग्रामीणों के साथ कुंभ मेला में अंतिम शाही स्नान करने के लिए गए थे. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद अभी तक घर नहीं पहुंचे. इससे परिजन काफी चिंतित है. सृष्टिधर महतो के भतीजा मानस महतो का कहना है कि बीते 26 फरवरी को उन्होंने अपने टीम के साथ कुंभ मेला पहुंचने के बाद शाही स्नान किया. फिर बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर देखने के लिए गए थे . वही मंदिर से दर्शन करने के बाद वो लापता हो गए.
पुलिस प्रशासन को लापता होने की सूचना दी
उनका मोबाइल चार्ज खत्म हो जाने पर बस में छोड़कर मंदिर देखने चले गए थे. सभी लोग मंदिर देखने के बाद वापस आ गए . लेकिन सृष्टि धर के नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया. उसके बाद भी कही कुछ पता नहीं चलने पर पूरे दिन भर बस के लोगों ने उनको ढ़ूढ़ा. लेकिन शाम हो जाने के बाद भी कहीं नहीं मिले. तब उन लोगों ने काशी विश्वनाथ में पुलिस प्रशासन को लापता होने कीसूचना दी. तथा बस के सारे लोग 2 मार्च घर के लिए रवाना हो गए. उनको ढूंढने के लिए उनके भाई रबिदास महतो वही रह गए थे. परिजनों ने बताया जो कपड़ा पहने थे वही कपड़ा के अलावा उनके पास कुछ नहीं है.
There is no ads to display, Please add some



















































