Chakulia: चाकुलिया में दो बाइकों की सीधी टक्कर, तीन घायल

चाकुलिया: चाकुलिया से रेंगरपहाड़ी जाने वाली सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद, स्थानीय लोगों ने अपनी निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुषमा किरण नाग ने एक घायल को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल में रेफर कर दिया. वहीं, बाकी दो घायलों का इलाज किया गया.

दुर्घटना की वजह और घायलों की स्थिति

घटना के बारे में जानकारी के अनुसार, नया बाजार निवासी सुरेश बड़ाइक अपनी बाइक पर सवार होकर रेंगरपहाड़ी गांव जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से कालापाथर के चेतन गोप और मेथरा गोप एक ही बाइक पर सवार होकर तीलाबनी गांव से आ रहे थे. दोनों बाइकों की टक्कर रास्ते में टर्निंग के पास हुई. इस दुर्घटना में चेतन को सिर में गंभीर चोटें आईं, वहीं मेथरा के चेहरे और सुरेश के पैर तथा कंधे पर चोटें आईं.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : धैया स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : धालभूमगढ़ में मछली विक्रेता की बाइक के नीचे दबी अवस्था में मिली लाश, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बाइक के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जीएनडी कॉलेज के पीछे बेतझरिया…

Spread the love

Jamshedpur : साकची गुरूद्वारा के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, समीप खड़ी पांच बाइक व साइकिल जलकर खाक

टाटा स्टील के कर्मचारी अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें वहां किए थे खड़ी जमशेदपुर :  साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *