मानगो में नदी किनारे बसे लोगों को मिला मकान खाली करने का नोटिस

वर्षों से बसे गरीब को उजाड़ना चाहती है राज्य सरकार – विकास सिंह.

जमशेदपुर :  मानगो गुरुद्वारा रोड बैकुंठ नगर के अंतिम छोर में लगभग 35 वर्षों से रहने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को मानगो अंचलाधिकारी कार्यालय से अवैध निर्माण का हवाला देते हुए जगह को खाली करने की नोटिस जारी की गई है.  28 जनवरी तक 35 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों ने अपना जगह नहीं छोड़ा तो राज्य सरकार बलपूर्वक उनके मकान को गीरा देगी. इससे मकान बनाकर अपने बाल बच्चों के साथ रहने वाले परिवार भयभीत हो गए हैं.  मकान हाथ से चले जाने के डर से लोगों ने खाना-पीना छोड़ दिया है.  35 वर्षों से रह रहे लोहार का काम करने वाले जगलाल शर्मा ने नोटिस मिलने की सूचना पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया.

इसे भी पढ़ें : आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव ने असम का किया दौरा

न्यायालय की शरण में जाएंगे – विकास सिंह

विकास सिंह ने चिंतित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 35 वर्षों से वें लोग अपने परिवार के साथ उक्त स्थल पर जीवन यापन कर रहे हैं.  सरकार को बिजली, पानी और होल्डिंग टैक्स का बिल ससमय भुगतान करते हैं.  सरकार ने सड़क एवं नाली भी बनवाया है फिर अचानक नोटिस भेज देना समझ से परे है.  नोटिस मिलने के बाद लोगों को अपना आशियाना उजड़ जाने की चिंता सता रही है.  चिंता के कारण लोगों ने अन्न जल त्याग दिया है. विकास सिंह  ने इसके लिए कहा कि वे लोगों के साथ न्यायालय की शरण में जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन  करने का काम करेंगे.  विकास सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल के नेताओं को पीड़ित परिवार के मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें : वर्कर्स कॉलेज में ‘आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन कम सेल’ का आयोजन

 

यहां देखें विडियों :

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time