Chakuliya : हरिनिया में हाथियों ने एसएफसी गोदाम का गेट तोड़ कर पांच बोरी चावल खाया और बर्बाद किया

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में भोजन की तलाश में जंगली हाथी एफसीआई और एसएफसी के गोदामों पर लगातार हमला कर रहे हैं। गोदाम में रखे अनाज को खाने के लिए हाथी गोदाम के शटर को तोड़ रहे हैं। गुरूवार की सुबह दो हाथियों ने प्रखंड के जमुआ पंचायत के हरिनिया में एसएफसी के मुख्य गेट को तोड़ दिया। इसके बाद दोनों हाथियों ने गोदाम घुस कर पांच बोरी चावल को खाया और छींट कर बर्बाद किया। यह गोदाम चाकुलिया के व्यवसायी गणेश प्रसाद रुंगटा का है। उन्होंने इस गोदाम को अनाज रखने के लिए एसएफसी को किराए पर दे रखा है।

गोदाम के शटर को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया

अनाज खाने के लिए हाथी अब तक इस गोदाम को दर्जनों बार निशाना बना चुके हैं । गोदाम के शटर को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया है। जंगल के पास होने के कारण हाथी अक्सर इस गोदाम पर अनाज खाने के लिए हमला करते हैं। गणेश प्रसाद रूंगटा ने बताया कि हाथियों ने गोदाम में तोड़फोड़ कर अब तक लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में ही हाथियों ने तीन शटर को तोड़ा। पिछले दो साल में हाथियों द्वारा तोड़े गए गोदाम के शटरों की मरम्मत में तीन लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। विदित हो कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एफसीआई और एसएफसी के गोदामों पर जंगली हाथी अनाज खाने के लिए कई बार हमला कर भारी नुकसान पहुंचा चुके हैं।

इसे भी पढें : Bahragora: कुंभ स्नान के बाद लापता बुजुर्ग सकुशल लौटे घर, परिजनों ने ली राहत की सांस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time