Adityapur: आदित्यपुर में झामुमो की बैठक, नई कमेटी गठन पर हुआ मंथन

आदित्यपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी अंतर्गत आदित्यपुर नगर और गम्हरिया प्रखंड कमेटी गठन के संदर्भ में शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में आदित्यपुर नगर और गम्हरिया प्रखंड कमेटी के गठन पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

कार्यकर्ताओं की दावेदारियां

गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, कृष्णा बास्के समेत अन्य नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. इन दावेदारियों को सूचीबद्ध कर केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इस बैठक में आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही.

चंपाई सोरेन के बयान पर झामुमो की कड़ी प्रतिक्रिया

इस मौके पर सरायकेला के भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा 23 मार्च से संथाल क्षेत्र में धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर आंदोलन करने के बयान पर झामुमो नेता गणेश महाली ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को पार्टी और पाला बदलने के बाद ही घुसपैठ और बांग्लादेशी नागरिकों का मुद्दा क्यों नजर आ रहा है. महाली ने यह भी कहा कि जब चंपाई सोरेन राज्य की कमान संभाल रहे थे, तब उनकी आँखों पर पट्टी बंधी हुई थी. उन्होंने झारखंड में रहने वाले सभी लोगों को झारखंडी करार दिया और कहा कि यहां कोई भी अंदरूनी या बाहरी नहीं है.

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time