देवघर: देवघर के देवीपुर स्थित एम्स में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची के सहयोग से दो दिवसीय पासपोर्ट मेला आयोजित किया गया. इस मेले का उद्घाटन एम्स के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय ने किया.
एम्स के कर्मियों को मिली बड़ी राहत
इस पासपोर्ट मेले में एम्स देवीपुर के 100 से अधिक संकायों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का पासपोर्ट बनाया गया. इस पहल से एम्स के कर्मचारियों को काफी सुविधा मिली. अब उन्हें पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना पड़ा और उनके पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया एम्स के परिसर में ही पूरी हो गई.
सहयोगी संस्थाएं
पासपोर्ट मेले में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची के कर्मचारियों ने एम्स के कैंपस में आकर इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न किया. इससे कर्मचारियों को समय की बचत हुई और उन्हें पासपोर्ट संबंधी कई परेशानियों से राहत मिली.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some




















































