जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के टेल्को रिक्रेएशन क्लब परिसर में प्रबंधन और यूनियन के संयुक्त होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, जुगराज सिंह संधु, पीके सिंहा, जीएम शुभाशीष दास, एससीएम हेड मनीष झा, ईआर हेड सौमिक राय, एचआर हेड प्रणव कुमार, रजत सिंह समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, यूनियन के सदस्य, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी शामिल हुए.
होली की रंगीन महफिल
कार्यक्रम में सभी ने अबीर, गुलाल और फूलों की होली खेली. इस दौरान गीत-संगीत का दौर भी चला. होली के गीतों पर सबके कदम थिरकने लगे. ‘मोरा अंगना पधारों श्रीगणेश जी’ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इसके बाद हिंदी और भोजपुरी गीतों की महफिल सजी. “गोरिया कईके सिंगार अंगना में पिसेली हरदिया” जैसे गीतों पर सभी झूमते नजर आए.
सभी ने एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
इस रंगीन और मनोरंजक आयोजन में प्लांट हेड सुनील तिवारी, अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सबको अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. सभी ने इस अवसर पर लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तैलिक साहू समाज का होली मिलन समारोह 9 मार्च को
There is no ads to display, Please add some



















































