चाईबासा: चाईबासा के बड़ी बाजार मुख्य मार्ग पर सुबह 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें जफीर कुरैशी नामक युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के समय युवक बड़ी बाजार गुदड़ी के पास पैदल सड़क पार कर रहा था. तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक युवक मैक्सी टैक्सी मालवाहन का चालक था. हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया.
स्थानीय लोगों का विरोध और सड़क जाम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिवार को उचित सहायता देने की मांग की. इस दौरान सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद, उनकी पहल पर सड़क जाम हटा लिया गया.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: किरीबुरु में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्वों की योजना




















































