चाईबासा : महिला दिवस पर खनन क्षेत्र में महिलाओं के विशेष योगदान पर हैदराबाद में खान मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अनुसूया सीथक्का ने उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड की नोवामुंडी आईरन माइन की महिला शिफ्ट में काम करने वाली पांच महिला कर्मचारियों को भी अचीवर्स के रूप में सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर दिशा रमेश खाड़े प्रबंधक खनन, महिमा त्रिपाठी प्रबंधक खनन, रेवती पूर्ति ऑपरेशन सहायक शॉवेल, तनेश्वरी नायक ऑपरेशन सहायक शॉवेल, दुर्गी माझी ऑपरेशन सहायक एचएमईओ को नोआमुंडी आयरन माइन की महिला अचीवर्स के रूप में सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि भारतीय उद्योग जगत के इतिहास में पहली बार टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस के महिलाओं द्वारा पूरे शिफ्ट के ऑपरेशन का संचालन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन 16 दिसंबर 2024 को हुआ था।
इसे भी पढ़ें : Silli: घटिया सामग्री से बन रहा है मुरी गोला रोड, ग्रामीणों में नाराजगी – करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत




















































