Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, जमशेदपुर से भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

रांची: आज, 09 मार्च को रांची स्थित सांसद संजय सेठ जी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से हुआ. इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सांसद  संजय सेठ जी के साथ इस समारोह में पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो, भाजपा युवा नेता कुणाल अजमानी, संजीव विजयवर्गीय, और सुबोध सिंह गुड्डू ने भी भाग लिया. उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस त्योहार की खुशियों को साझा किया.

जमशेदपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, रॉकी सिंह और अंश भाटिया प्रमुख रूप से शामिल हुए. इसके अलावा, सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और कारोबारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे

होली मिलन समारोह में रंगों की बारिश के साथ उत्सव का माहौल था, जहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस रंगीन पर्व को मनाया. यह आयोजन भाईचारे और सामूहिक उत्सव की मिसाल बनकर उभरा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Train Cancelled : होली से पहले झारखंड से बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

गुवा : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और…

Spread the love

Muri : मजदूरों का शोषण व अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : देवेन्द्र नाथ महतो

रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड  में जेएलकेएम का प्रदर्शन मुरी : रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन में देरी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time