रांची: आज, 09 मार्च को रांची स्थित सांसद संजय सेठ जी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से हुआ. इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सांसद संजय सेठ जी के साथ इस समारोह में पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो, भाजपा युवा नेता कुणाल अजमानी, संजीव विजयवर्गीय, और सुबोध सिंह गुड्डू ने भी भाग लिया. उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस त्योहार की खुशियों को साझा किया.
जमशेदपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, रॉकी सिंह और अंश भाटिया प्रमुख रूप से शामिल हुए. इसके अलावा, सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और कारोबारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे
होली मिलन समारोह में रंगों की बारिश के साथ उत्सव का माहौल था, जहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस रंगीन पर्व को मनाया. यह आयोजन भाईचारे और सामूहिक उत्सव की मिसाल बनकर उभरा.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Train Cancelled : होली से पहले झारखंड से बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
There is no ads to display, Please add some


















































