Ramgarh: होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम, असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई

रामगढ़: होली पर्व के मद्देनजर सोमवार को रामगढ़ के समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान प्रशासन ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उपायुक्त की अपील: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्व

बैठक के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी को रमजान और आगामी होली की शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने सभी से अपील की कि वे होली पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि होलिका दहन केवल पहले से चिन्हित स्थलों पर ही किया जाएगा, और किसी नई जगह पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

वॉलिंटियर्स की नियुक्ति और पहचान पत्र

उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों को पहचान पत्र देने और वॉलिंटियर्स की नियुक्ति करने की बात की. उन्होंने वॉलिंटियर्स को पहचान पत्र जारी करने और उनकी जानकारी प्रशासन के साथ साझा करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वाहन जांच अभियान और अन्य सुरक्षा प्रबंध

पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान वाहन जांच अभियान और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी दी. इसके अलावा, प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 61 स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है.बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड के लिए तीन पालियों में गश्ती दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा, जिला नियंत्रण कक्ष में भी तीन पालियों में दंडाधिकारियों को तैनात किया जाएगा. सभी शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

बैठक में इन अधिकारियों की उपस्थिति

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, थाना प्रभारी सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत 37 किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी राहत राशि

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में छात्रवृत्ति विशेष कैंप, खदान श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

गुवा : कल्याण आयुक्त, रांची के निर्देश पर तथा कल्याण पदाधिकारी बड़ाजामदा उदय शंकर कुमार की देखरेख में सोमवार को प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल, किरीबुरू में छात्रवृत्ति विशेष कैंप आयोजित किया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : शहर का अमन चैन खराब करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा : वरीय पुलिस अधीक्षक

CGPC का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर किया स्वागत जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब से उनके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time