Ramgarh: PVUNL पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

रामगढ़: पतरातू प्रखंड में स्थित पीवीयूएनएल पावर प्लांट को चालू करने के संबंध में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में रसदा ग्राम के निवासियों ने भी भाग लिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही विभिन्न समस्याओं से सभी को अवगत कराया. मुख्य रूप से भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई. पीवीयूएनएल के अधिकारियों ने इस संदर्भ में अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए और ग्रामवासियों के सवालों का जवाब दिया.

रसदा ग्रामवासियों के मुद्दे और समाधान

रसदा ग्राम के निवासियों ने बैठक के दौरान अपने पक्ष को सबके सामने रखा और प्लांट चालू करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठाए. इस पर उपायुक्त और पीवीयूएनएल अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की और कई अहम दिशा-निर्देश दिए.बैठक में यह तय किया गया कि पतरातू प्रखंड के इस परियोजना को सफलतापूर्वक चालू करने के लिए सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही निकाला जाएगा. इस प्रक्रिया में भूअर्जन, मुआवजा और रोजगार जैसी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी. अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत 37 किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी राहत राशि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time