रामगढ़: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की विशेष प्रतिनिधि, सुचित्रा सिन्हा ने रामगढ़ जिले में स्थित वृद्धाश्रम और बालगृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इन संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, रहन-सहन, खानपान, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहराई से जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान सिन्हा ने वृद्धाश्रम और बालगृह के अधीक्षकों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने संस्थाओं की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और वहां रह रहे व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सुझाव दिए.निरीक्षण में रामगढ़ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खालको, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे और संरक्षण पदाधिकारी दुखहरण महतो भी शामिल थे. इन अधिकारियों ने संस्थानों की व्यवस्था को सुधारने के लिए सहयोग प्रदान किया और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: PVUNL पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
There is no ads to display, Please add some



















































