।
गुवा : बीएसएल ने खिलाड़ी एवं कर्मियों के परिजनों के लिए 18 मार्च से 21 मार्च तक एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का परीक्षण बोकारो में आयोजित किया है। इसमें गुवा से चार प्रतिभागियों को महाप्रबंधक (सिविल) एवं खेल सचिव संजय बैनर्जी द्वारा भेजा गया था। इनमें शेख जावेद, अमनदीप सिंह, पवन कुमार पंडा, आशीष कुमार साहू ने भाग लिया था । जिसमें पवन कुमार पंडा का चयन हो गया है। डीएवी गुवा के पूर्व छात्र पवन कुमार पंडा के इस सफलता पर पूरे गुवा में खुशी की लहर है। प्रतिभावान खिलाड़ी पवन ने अपने माता-पिता, खिलाड़ियों एवं विशेष रूप से खेल प्रेमी सेल सिविल विभाग महाप्रबंधक संजय बैनर्जी को अपना आभार प्रकट किया।
इसे भी पढ़ें : Neet UG 2025: नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज रात तक है खुली
There is no ads to display, Please add some



















































