सरायकेला : जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग ने बीती रात कांड्रा, चौका तथा ईचागढ़ में औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में वाहनों को रोककर उनके परिवहन कागजातों की जांच की गई। सुबह करीब 4 बजे टीम ने अंचलाधिकारी कुकड़ू के साथ संयुक्त रूप से तिरुलडीह तथा कुकड़ू क्षेत्र के अवैध खनन के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। सुबह तिरुलडीह पुलिया के पास स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध परिवहन के रास्तों को बंद करने के लिए 2 ट्रेंच (खाई) बनाया गया।
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष
There is no ads to display, Please add some



















































