Jamshedpur: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होली मिलन का आयोजन

जमशेदपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति और आचार्य परिवार द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष साबरमल शर्मा और प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की.

होली की शुभकामनाएं और एकता का प्रतीक

दीप जलाने के बाद, विद्यालय के आचार्य परिवार और प्रबंध समिति के सदस्य एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. यह पल विद्यालय में एकता और भाईचारे का प्रतीक बना, जहां सभी ने मिलकर खुशियों और रंगों का आनंद लिया.इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष साबरमल शर्मा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार और विद्यालय के दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Holi 2025: Jamshedpur में होली का खुमार तेज – हर्बल रंगों की धूम, बच्चों की पहली पसंद Doremon पिचकारी

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time