Ramgarh: फूलो झानों आर्शीर्वाद सम्मेलन सह होली मिलन समारोह, हड़िया व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

रामगढ़: रामगढ़ जिला स्थित टाउन हॉल में बुधवार को फूलों झानों आशीर्वाद अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य हड़िया व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के कल्याण और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करना था. कार्यशाला का शुभारंभ रामगढ़ विधायक ममता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, 20 सूत्री अध्यक्ष और जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. इस अवसर पर महिला संगठन की दीदियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया.

महिलाओं का संघर्ष और समाज में उनका योगदान

कार्यशाला में यह चर्चा की गई कि हर घर में महिलाओं का संघर्ष और उनकी भूमिका अनमोल है. वे न सिर्फ परिवार को संभालती हैं, बल्कि लोकतंत्र और गवर्नेंस में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मविश्वास एक सकारात्मक संकेत है. महिलाओं की क्षमता को पहचाना जाए तो वे हर क्षेत्र में उच्चतम मुकाम तक पहुंच सकती हैं. इस संदर्भ में जेएसएलपीएस की जिला प्रबंधक संध्या निर्मला कुल्लू ने कहा कि महिलाएं हर कार्य में बराबरी से अपनी भूमिका निभा रही हैं.

फूलों झानों आशीर्वाद अभियान से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानी

फूलों झानों आशीर्वाद अभियान के तहत रामगढ़ जिले के 6 ब्लॉकों में लगभग 1200 महिलाओं को हड़िया-दारू के निर्माण और बिक्री की कुप्रथा से बाहर निकालकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ा गया है. अब ये महिलाएं आजीविका के जरिए सम्मानजनक जीवन जी रही हैं. कार्यशाला में इन महिलाओं ने अपने संघर्षों और सफलता की कहानियां प्रस्तुत की. इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें इन महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को प्रदर्शित किया गया.

समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर

मुख्य अतिथि ममता देवी ने इस अभियान से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं. उन्होंने सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएं भी दीं. उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर महिलाएं समाज में प्रभावी बदलाव ला रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार को दिशा देने का कार्य कर रही हैं. जिला योजना पदाधिकारी ने भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि महिलाओं के उत्थान में पुरुषों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है.

फूलों झानों आशीर्वाद योजना की सफलता और योगदान

जेएसएलपीएस की डीपीएम रीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर फूलों झानों आशीर्वाद योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है. रामगढ़ जिले में इस योजना से लगभग 1200 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लाभार्थी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में करीब 1000 महिलाएं और राज्य, जिला एवं ब्लॉक के सभी कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time