Bihar: आपराधियों ने खेली खूनी होली, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत

पटनाः अपराधियों ने गुरुवार को देऱ रात में नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टंगरैला गांव में ताबड़तोड़ गोली चलाकर तीन लोगों को जख्मी कर दिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी जबकि एक जख्मी का इलाज एम्स में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर दो अपराधी छोटी टंगरैला गांव के बाहर पहुंचे. उसी समय ललन यादव और उनके दो भतीजे ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे. घात लगाए अपराधियों ने उनके ऑटो को रूकवाया और ललन से उलझ गए.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: महिला के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान अपराधियों ने ललन पर फायरिंग कर दी. अपराधियों की गोली से ललन और प्रेम बुरी तरह जख्मी हो गए. दारा को भी गोली का छर्रा लगा. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए. इस बीच अपराधी हथियार लहराकर भाग निकले. जख्मी को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से ललन और प्रेम को एम्स रेफर किया गया. घायल ललन यादव की मौत हो गयी जबकि प्रेम एम्स में भर्ती है.

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ललन यादव ऑटो चलाने के साथ जमीन का भी कारोबार करता था. घटना के पीछे जमीन के पैसे का विवाद बताया जा रहा है. घटनास्थल पर से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है.

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और…

Spread the love

Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time