मशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातू में आपसी विवाद के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे जहां थाने के बाहर हंगामा करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. वहीं थाने के बाहर क्यूआरटी भी तैनात कर दी गई. जानकारी के अनुसार बागुनहातू में कुछ युवक होली खेल रहे थे. इसी बीच पास की बस्ती के युवक आए और मारपीट शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur:डिमना घाटी में कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, एक की मौत
मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को थाने ले गई. बस्ती के लोग थाने पहुंचे जहां युवकों को पकड़ने का विरोध कर हंगामा करने लगे. पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर बस्ती के लोग पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे. इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी. इस घटना में कई लोगों को भी चोट आई है.
There is no ads to display, Please add some



















































