BREAKING NEWS CHAIBASA : सारांडा के बाबूडेरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

सरायकेला : चाइबासा ब्रेकिंग : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के “बाबूडेरा” जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान एक बार फिर आईईडी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है और उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है।

भारी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली

सारंडा वन क्षेत्र में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं और उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा कर रखा है। इन विस्फोटों में अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है और काफी संख्या में ग्रामीण भी मारे गए हैं। हालांकि, पुलिस ने हाल के महीनों में नक्सलियों के कई डंप को ध्वस्त किया है, जहां भारी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली हैं। अब सुरक्षा बल नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने के लिए जोर-जोर से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : अवैध स्क्रैप टाल संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

    अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

    Spread the love

    Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

    दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *