नई दिल्ली: झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक में राज्य के विकास, विधि-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
‘राज भवन पत्रिका’ की प्रधानमंत्री को भेंट
इस अवसर पर राज्यपाल ने राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की. यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से लेकर 31 जनवरी 2025 तक के बीच झारखंड राज्य के राज भवन की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित है.
राज्य के विकास में योगदान
राज्यपाल और प्रधानमंत्री के बीच इस मुलाकात ने राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा निर्धारित करने का प्रयास किया. राज्य के विधि-व्यवस्था, शैक्षिक, और सामाजिक विकास को लेकर दोनों नेताओं ने रणनीतिक चर्चा की और राज्य के लिए आवश्यक कदमों पर सहमति बनाई.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: बाबूलाल मरांडी का बयान- गिरिडीह में निर्दोषों पर हो रही कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर नहीं
There is no ads to display, Please add some



















































